
कवर्धा।कवर्धा के लोहारा नाका चौक पर अपने अपने समुदाय के झंडा लगाने के नाम पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस स्थिति को संभालने के लिए तत्काल पुलिस मौके पर रवाना हुई और देखते ही देखते यह पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।3 अक्टूबर 2021 को कवर्धा में भगवाध्वज का अपमान किया गया था । जिसके एकवर्ष बाद भी धर्मध्वज अपमान करने वालो को सजा नही मिली, मामले में न्यायिक जाँच नही कराया गया । इस दिवस को विश्व हिंदू परिषद ने काला दिवस के रूप में मनाया और विशाल मसाल रैली का आयोजन किया।











