Wednesday, July 1, 2026

विदेशी दंपत्ति से उठाईगिरी का मामला, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर। नवा रायपुर में विदेशी दंपत्ति के साथ उठाईगिरी का मामला सामने आया है…जिसमें 2 बाइकों पर 3 अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कार की डिग्गी से 2 एयरबैग और 1 सूटकेस लेकर फरार हो गये….पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंग्लैड में आईटी इंजीनियर का काम करने वाले केरल निवासी किरण शंकर 25 सितंबर को तिरूवनंतपुरम, केरल से अपनी जापानी मूल की पत्नी मिएको और अपनी बेटी अमेलिया के साथ रायपुर घूमने आये थे और जोरा स्थित होटल मैरियट में रूके थे।

27 सितंबर को पीड़ित दंपत्ति अपना सामान लेकर होटल से चेकआउट किया और वापसी की फ्लाइट रात साढ़े 9 बजे होने के कारण अपने स्थानीय मित्र पंकज राजपूत के साथ रायपुर के आसपास घूमने का प्लान बनाया और नया रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में लंच करके चंपारण स्थित हनुमान जी के टीला मंदिर के दर्शन करने चले गये। वापस रायपुर आने के दौरान बच्ची ने उल्टी करने के कारण नया रायपुर स्थित बालको अस्पताल के पास कार को रोककर डिग्गी में रखे सामान में से बच्ची के कपडे लेने गये और डिग्गी खुला छोड़कर दोनों पति-पत्नी कार से अलग होकर सड़क किनारे कपड़े चेंज कराने लगे तभी 2 बाइक पर तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाश आये और कार की खुली डिग्गी से 1 सूटकेस और 2 एयरबैंग लेकर फरार हो गये।