Sunday, August 16, 2026

पुरी- योगनगरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

बिलासपुर 07 अक्टूबर 2022रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18477/18478 पुरी – योगनगरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है यह सुविधा गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस में 07 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस में 10 अक्टूबर 2022 से 23 अक्टूबर 2022 तक उपलब्ध रहेगी