बिलासपुर 14 अक्टूबर, 2022 रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 / 18238 कोरबा अमृतसर- कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत नरखेर रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की गयी है, यह सुविधा दिनांक 15 अक्टूबर, 2022 से दी जाएगी। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं ।
दिनांक 15 अक्टूबर, 2022 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन नरखेर रेलवे स्टेशन 23.29 बजे पहुचकर 23.30 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का नरखेर रेलवे स्टेशन में 23.39 बजे पहुचकर 23.40 बजे रवाना होगी











