कोरबा। मेला में व्यवसाय करने पहुंचे व्यवसायी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके भाई व पिता भी झुलस गए हैं जानकारी के मुताबिक मूलतः मध्यप्रदेश के मैहर निवासी सुरेश 50 वर्ष अपने दो पुत्र शुभम 22 वर्ष व सत्यम 19 वर्ष के साथ घूम-घूम कर चश्मा व बेल्ट की दुकान लगाने का काम करता है। हरदी बाजार पुलिस चौकी के ग्राम भिलाईबाजार के बरभांठा पारा में रविवार को होने वाले कार्यक्रम में दुकान लगाने आया हुआ था। रविवार शाम 6.45 बजे सत्यम अपने भाई व पिता के साथ दुकान लगाने के लिए लोहे का खंभा लगा रहा था जो ऊपर से गुजरी विद्युत तार के संपर्क में आ गया। सत्यम को करंट का जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। पास मौजूद भाई शुभम व पिता भी करंट की चपेट में आए। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय लोगो की मदद से पीएचसी भिलाईबाजार लाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर झुलसे व्यवसायी की मौत हो गई।








