Sunday, August 23, 2026

हाथी के 12 हत्यारे गिरफ्तार,मुख्य आरोपी फरार,धमकी भरा ऑडियो भी वायरल

कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के ग्राम बनिया में हाथी के 1 साल के बच्चे को मार कर दफन करने के मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी कमल भान सिंह जो कि जनपद सदस्य है, वह अभी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश वन अमला कर रहा है। बताया गया कि 20-21 अक्टूबर की रात इस हाथी को महुआ और धान में कीटनाशक जहर मिलाकर खिलाया गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई तो उसे वहीं दफन कर दिया गया। आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।इनके विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9 व 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वही बनिया गांव में एक हाथी शावक का शव मिलने के बाद वन अमला सतर्क हुआ और छानबीन शुरू हुई. पता चला कि बनिया गांव के कुंवर सिंह नामक एक व्यक्ति ने वन कर्मियों के समक्ष धमकी देते हुए कहा था कि वह खेत को बर्बाद करने वाले हाथियों को मरवा देगा. उसने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर तमाम आरोप भी लगाए।