Sunday, August 23, 2026

Video: हनुमान की कथा सुना रहे थे और चुपके से मौत आ गई, छपरा के रिटायर्ड प्रोफेसर का हार्ट अटैक से निधन

हंसते-मुस्‍कुराते, लोगों से बात करते एक और शख्‍स की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। शहर के जगदम कालेज के पूर्व प्राचार्य व मारुति मानस मंदिर के प्रधान सचिव प्रो. रणंजय सिंह का बेहद अजीब तरह से निधन हो गया। वह एक कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान उन्‍हें हृदयाघात हुआ और तत्‍काल उनका निधन हो गयादरअसल मारुति मानस मंदिर में श्री हनुमज्जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। रणंजय सिंह इसी कार्यक्रम में पहुंचे थे। कई वक्‍ताओं के बोलने के बाद उनकी भी बारी आई। वे भगवान हनुमान के बारे में अपनी बात रख रहे थे। वे बैठकर पूरी तरह सौम्‍य मुद्रा में प्रवचन कर रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी आंख बंद हुई और वे अपनी जगह ही गिर गए।