Sunday, October 11, 2026

दर्द से कराहती रही घायल रेप पीड़िता, लोग देखते रहे तमाशा, बनाते रहे Video

कन्नौज. एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कन्नौज जिले में गंभीर रूप से घायल एक किशोरी की मदद करने के बजाए लोग उसका वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे. घर से लापता हुई इस किशोरी को कई घंटों के बाद घायल अवस्था में पाया गया था. उसके सिर और शरीर पर चोट भी लगी हुई थी.वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से बच्ची के मिलने के बाद वहां पर मौजूद शख्स उसकी मदद करने के बजाए सवाल-जवाब करते हैं. एक शख्स थाना प्रभारी का नंबर मंगाता है तो बाकी लोग अपना-अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी किसी काम से बाहर गई थी और फिर वापस नहीं आई. कई घंटों के बाद बकरियां चरा रहे बच्चों ने उसे सर्किट हाउस परिसर में झाड़ियों में पड़े हुए देखा. खून से लथपथ किशोरी को देखने के बाद अमानवीयता की यह तस्वीरें सामने आई. परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या का प्रयास किया गया है.