
कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण नाला के पास सड़क किनारे एक युवक खून से लथपथ पढ़ा हुआ था, जिस पर कुछ युवकों की नजर पड़ी. डायल 112 को इसकी सूचना दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी 112 की टीम नहीं पहुची. इसके बादनिजी वाहन से उसे कुसमुंडा स्थित एसईसीएल के विभागीय अस्पताल में लेकर गए. जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद एसईसीएल के वाहन से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले में मुख्य आधार पर जानकारी मिली है कि युवक को उम्र लगभग 35 साल है. जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जिसे लेकर जरूरी कार्रवाई की जा रही है.
घटनास्थल पर खून लथपथ से युवक पड़ा हुआ था. उसका मोबाइल भी टूटा हुआ था, उसके चोट देख कर अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसके साथ मारपीट की घटना घटी है. सिर पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.






