Saturday, October 10, 2026

दिवाली पर न पैसे दिए न छुट्टी, गुस्साए कर्मचारियों ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या,रायपुर के रेस्टोरेंट कारोबारी की हत्या

रायपुर के एक रेस्टोरेंट कारोबारी की हत्या कर दी गई । हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि कारोबारी के साथ ही काम करने वाले उसके दो कर्मचारी थे। पुलिस ने दोनों हत्यारों को आधे घंटे के भीतर ही पकड़ लिया । पूछताछ में हत्या की जो वजह कर्मचारियों ने बताई वह हैरान करने वाली थी।

मामला माना इलाके के टेमरी का है। 45 साल का कारोबारी अजय गोस्वामी यहां महाराजा मैगी प्वाइंट के नाम से एक रेस्टोरेंट चलाया करता था। मूलतः मध्यप्रदेश का रहने वाला सागर सिंह सैयाम और ओडिशा का रहने वाला चिन्मय साहू यहां काम कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से अजय गोस्वामी और इन दोनों कर्मचारियों की बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

मंगलवार को भी रुपयों को लेकर कर्मचारी और अजय गोस्वामी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने डंडे से पीट-पीटकर अजय की हत्या कर दी और फरार हो गए रेस्टोरेंट के आसपास मौजूद लोगों ने यह घटना होते अपनी आंखों से देखा और फौरन पुलिस को खबर दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची दोनों भाग चुके थे।