
त्रिपुरा के अगरतला में एक शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी की सैलरी मांगने पर मालिक ने पिटाई कर दी। आरोपी ने थप्पड़ मारे और रॉड से पिटाई की। इस घटना का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सुरजीत आरोपी अपू साहा के शोरूम में काम करता था। उसने जब अपु साहा से तीन महीनों की बकाया सैलरी मांगी तो उसने अन्य कर्मचारी सागर दास के साथ मिलकर बदतमीजी की।
पीड़ित बार-बार रहम की गुहार लगा रहा
वीडियो में पीड़ित बार-बार रहम की गुहार लगाते दिख रहा है, लेकिन मारपीट करने वालों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वे उसे लगातार पीटते रहे। पीड़ित शर्ट पहने नहीं है। शोरूम मालिक के हाथ में लोहे की रॉड है, जिससे वह उसे पीट रहा है। पीड़ित ने एक बार लोहे की रॉड पकड़कर बचने की कोशिश की तो उसे थप्पड़ मारे गए।










