Thursday, August 6, 2026

हरदीबाजार क्षेत्र की नर्सरी के निकट मिली 5 मवेशी मृत

कोरबा कोरबा पश्चिम क्षेत्र के ग्राम हरदीबाजार और ग्राम रलिया के बीच बनी नर्सरी के निकट 5 मवेशी मृत पाई गयी हैं। इनकी मृत्यु के सम्बन्ध में अभी तक स्पस्ट खुलासा नहीं हो पाया हैं। किन्तु अनेक प्रकार की आशंकाओ के बीच एक अनुमान ग्रामीणो ने यह भी व्यक्त किया हैं की संभवतः इन्होने किसी जहरीली झाडी का सेवन कर लिया हैं।

क्योकी इनके मुँह से हरा रंग का झाग निकलता देखा गया हैं। इस स्थान के आस-पास बहुत सारा गोबर भी पाया गया हैं। साथ ही किसी जहरीले कीड़े या जंतु के काटने की भी आशंका जताई जा रही हैं। एक साथ मृत पाए गए मवेशियों के कारण आस पास के क्षेत्र में गहन दुःख व्याप्त हैं। इन सबकी मृत्यु के कारणों का खुलासा पशु चिकित्सक के शव विच्छेदन प्रतिवेदन से ही होगा।