कोरबा/ जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट रानीझरना जो कोरबा शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर है ,वहां की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। पिकनिक मनाने गए तीन लड़के पिकनिक मनाने गए. लड़कों ने बताया कि रानीझरना पहुंचने के बाद उन्हें काफी अच्छा लगा उन्होंने वहां नहाया भी ,पर झरने का पानी कहा से आता है ये देखने की ख्वाइश ने उन्हें मुसीबत मे डाल दिया। पानी का स्त्रोत देखने की इच्छा से वे तीनों पहाड़ के ऊपर चले गए पर रात हो जाने के कारण वे नीचे आने मे असफल रहे । । भूख प्यास से बेहाल तीनों लड़कों के द्वारा काफी प्रयास के बाद इस घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन नंबर को दी गई। अविनाश यादव को 112 हेल्पलाइन नंबर से सूचना मिलने पर रेस्क्यू का कार्य शुरू किया गया और आरसीआरएस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव एवं उनके साथियों द्वारा कड़ी मेहनत और प्रयास के बाद तीनों लड़कों का सफल रेस्क्यू पूरी रात के बाद सुबह होने पर किया गया।लड़कों ने बताया कि उनकी ख्वाइश की वजह से वे इस मुसीबत मे जा फसे. उन्होंने आने जाने वाले अन्य लोगों से भी निवेदन किया है की वे ऐसा कोई प्रयास ना करे जिससे वह भी मुसीबत में फंसे हैं










