रायपुर भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है। इसे कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी में लॉन्च किया गया इस यात्रा में मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से कट्टपंथी राजनीति के खिलाफ लड़ने के निकाला गया। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक आधे भारत की यात्रा पूर्ण कर चुका है। कांग्रेसी भी इस यात्रा में शामिल होकर अपने संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे है। कोरबा के पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा भी इस यात्रा में शामिल होगी।








