Monday, October 12, 2026

शिवसेना ने सुधांशु त्रिवेदी का पुतला फूंका

कोरबा . शिवसेना छत्तीसगढ़ द्वारा सुधांशु त्रिवेदी के छत्रपति शिवाजी पर किए गए अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद मल्होत्रा जी के निर्देश पर उसका पुतला दहन किया गया। ज्ञात होगा कि एक टीवी शो में सुधांशु त्रिवेदी द्वारा यह बात कही गई थी कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अंग्रेजों से 5 बार माफी मांगी । छत्रपति शिवाजी महाराज पूरे विश्व के हिंदुओं के आदर्श हैं जिन्होंने हिंदुत्व की रक्षा के लिए और हिंदू शासकों की ताकत बनकर अपना पूरा जीवन निछावर कर दिया । ऐसे महान शासक और हिंदुओं के आस्था के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में किए गए टिप्पणी के विरोध में सुधांशु त्रिवेदी का पुतला दहन ध्यानचंद चौक कोरबा मैं किया गया। जिसमें कोरबा जिले के शिव सैनिकों के साथ ही साथ आमजन भी शामिल हुए इस पूरे कार्यक्रम में शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष रवि मेजरवार, कामगार सेना जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू कोरबा विधानसभा अध्यक्ष रमेश श्रीवास कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष विनय भारिया,दर्री जोन अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा, बालको जोन अध्यक्ष शेर बहादुर, ई-रिक्शा सेना जिला अध्यक्ष राजा केसरवानी, बालको जोन उपाध्यक्ष, दुर्गेश अहिरवार वार्ड क्रमांक 48 अध्यक्ष प्रशांत निमजा, वार्ड क्रमांक 16 अध्यक्ष दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे