नई दिल्ली। खेल संगठनों में राजनीतिज्ञों की दखल से परेशान खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है. ओलंपिक से लेकर एशियाड तक भारत का नाम रौशन करने वाली पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की नई अध्यक्ष बनने जा रही हैं. 10 दिसंबर को होने वाले चुनावों में शीर्ष पद के लिए अकेली उम्मीदवार होने की वजह से उनका अध्यक्ष बनना तय है.







