Thursday, October 15, 2026

‘लाल आतंक’ का खूनी खेल: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद, बैकअप पार्टी चप्पे-चप्पे की ले रही तलाशी…

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में लाल आतंक ने खूनी खेल खेला है. पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ 222 बटालियन का जवान शाहिद हो गया है. सुकमा के डब्बाकोटा इलाके में मुठभेड़ में शहीद हुआ है. बिजियल के चपेट में आने के कारण जवान पर मौत का कहर बरपा है. बैकअप पार्टी चप्पे-चप्पे पर सर्चिंग कैंपेनिंग कर रही है.

बताया जा रहा है कि मध्य जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत नवीन कैम्प डब्बाकोन्टा एवं पेंटापाड़ जंगल के मध्य Operation duty में तैनात सुरक्षा बल के ऊपर माओवादियों द्वारा फायरिंग की गई.

सुरक्षा बल द्वारा तत्काल जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग निकले. माओवादियों द्वारा की गई फायरिंग में आऊटर कॉर्डन कट ऑफ पार्टी में लगे कोबरा 222वीं वाहिनी का 01 प्रधान आरक्षक सुलेमान निवासी जिला पालक्काड़, केरल राज्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भेजी सीआरपीएफ फील्ड हॉस्पिटल लाया गया.