Thursday, October 15, 2026

KORBA: शराब के नशे में धुत्त होकर आता है शिक्षक, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

विश्रामपुर के स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ है जिनमें से शराबी शिक्षकराजकुमार राज है,जो इससे पहले सतरेंगा के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ था। शराबी शिक्षक के कारण पूरे स्कूल का माहौल खराब हो चुका है। ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है बावजूद इसके इस दिशा में किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी है। शराब शिक्षक के खिलाफ जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों का भविष्य यूं ही खराब होता रहेगा।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी स्कूलों का हाल बद से बदतर हो गया है। शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर से ढंग से करने के बजाए शराबखोरी में व्यस्त रहते है,इससे वे छात्रों को किस तरह की तालीम दे रहे होंगे इसक अंदाजा लगाना ज्यादा कठिन नहीं है।