Thursday, October 15, 2026

सरेआम ढिशुम-ढिशुमः सड़क किनारे 3 लड़कियों ने एक लड़की का बाल खींचकर जमकर पीटा, देखें पिटाई का VIDEO

सरगुजा. अम्बिकापुर के देवीगंज रोड़ पर लड़कियों के बीच जमकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि, 3 लड़कियां एक लड़की के बाल खींचकर रोड किनारे लेटाकर जमकर पिटाई कर रही हैं.

जानकारी के अनुसार, मारपीट करने मामला अम्बिकापुर कोतवाली थाना अंतर्गत का है. जहां मोबाइल चोरी के शक में तीन लड़कियों ने अपनी ही दोस्त की जमकर पिटाई कर दी. लोगों के बीच-बचाव और पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ. फिलहाल मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है.