Friday, May 15, 2026

गुजरात चुनाव सेकेंड फेज, 11 बजे तक 19.17% वोटिंग:PM मोदी ने साबरमती में वोट डाला, 101 साल की मां हीराबा व्हीलचेयर से बूथ पहुंचीं

अहमदाबाद/नई दिल्ली. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह 11 बजे तक 19.17% वोटिंग हो चुकी है। मतदान के औसत की बात करें तो सबसे ज्यादा 23.35% मतदान छोटा उदेपुर तो सबसे कम 16.51% अहमदाबाद में दर्ज किया गया है। दूसरे फेज में करीब ढाई करोड़ मतदाता 833 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला करेंगे।

PM नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के राणिप इलाके में बने पोलिंग बूथ में मतदान किया। पीएम जब मतदान करने राणिप पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। वहीं, पोलिंग बूथ में मतपेटी के पास एक महिला खड़ी थी तो उन्होंने अपनी बारी का इंतजार भी किया। वोटिंग के बाद पीएम ने बाहर आकर स्याही का निशान भी दिखाया। इस दौरान चारों तरफ मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे।