Friday, March 20, 2026

दिल्ली MCD चुनाव में AAP को बहुमत:सत्येंद्र जैन के क्षेत्र में पार्टी की बुरी हार; AAP-126, BJP-97 सीटें जीतीं

AAP ने दिल्ली नगर निगम (MCD)भाजपा से छीन लिया है। भाजपा 15 सालों से सत्ता में थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से AAP ने 126 सीटें जीत ली हैं। 8 पर आगे चल रही है। वहीं, BJP दूसरे नंबर पर चली गई है। पार्टी ने 97 सीटों पर विजय दर्ज की। 6 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 7 सीटों पर विजय मिली है। 2 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए थी।

केजरीवाल के मंत्रियों के इलाकों में AAP का सूपड़ा साफ

मनीष सिसोदिया के विधानसभा में 4 सीटें, 3 पर हार: आप 197 पटपड़गंज, 198 विनोद नगर, 199 मंडावली वार्ड में हार गई है। सिर्फ 196 मयूर विहार-2 में जीत मिली।
जेल में बंद सत्येंद्र जैन के विधानसभा में 3 सीटें, तीनों पर हार: 58 सरस्वती विहार, 59 पश्चिम विहार और 60 रानीबाग वार्ड में भाजपा ने आप को हराया।
अरविंद केजरीवाल वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक में AAP जीती। इस वार्ड से पार्टी के पुनर्दीप सिंह ने भाजपा के रविंदर सिंह को हराया। उधर, आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस विजयी हुई।

पहले देखते हैं, किसे कितनी सीटें मिल रहीं

लीड पार्टी जीत
8 आम आदमी पार्टी 126
6 भाजपा 97
2 कांग्रेस 7
1 निर्दलीय 3