आज भी समाज में जातिवाद की संकीर्ण मानसिकता नहीं गई है. एक पुलिसकर्मी अपनी जाति और वर्दी का घमंड करते हुए युवक को धमकी दे रहा है. इस पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में यूपी पुलिस के जवान लोगों को धमका रहा है. वह कह रहा है कि मां कसम, क्षत्रिय हूं, एक मुक्का मार दूंगा तो उठ नहीं पाओगे.वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी शराब के नशे में बताया जा रहा है. यह जवान एक व्यक्ति को धमकाते हुए कह रहा है कि मैं क्षत्रिय हूं. मां कसम, एक मुक्का मार दूंगा तो उठ नहीं पाओगे. इसके साथ ही पुलिसकर्मी गालियां भी देते हुए कैमरे में कैद हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग पुलिस पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
"क्षत्रिय हूं एक मुक्का नहीं बर्दाश्त कर पाओगे"
◆ बलिया में UP पुलिसकर्मी ने शराब पीकर मचाया तांडव
◆ वीडियो हुआ वायरल pic.twitter.com/RdRLFIEc48
— News24 (@news24tvchannel) December 18, 2022











