
रायगढ़ जिले में एक यूट्यूबर ने सुसाइड कर लिया है। युवती ने 2 दिन पहले ही इंस्टाग्राम में क्रिसमस रील बनाकर अपलोड किया था। मगर अब उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

केलो विहार कॉलोनी में रहने वाले एचआर नागवंशी वर्तमान में अंबिकापुर में वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक के रूप में पदस्थ हैं। नागवंशी की 2 बेटी और 1 बेटे में सबसे छोटी लीना(21) बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा थी। वो प्राइवेट इस बार परीक्षा देने वाली थी। बताया गया की लीना इंस्टाग्राम में काफी एक्टिव रहती थी। वहां उसके 10 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वह काफी रील्स बनाया करती थी। पोस्ट भी डालती थी। दो दिन पहले उसने क्रिसमस पर भी एक रील बनाया। जिसे काफी पसंद किया गया था।

सोमवार को रोज की तरह वह घर पर ही थी। उस वक्त उसकी मां बाजार करने गई थी। कहा जा रहा है कि बाजार से जब वह लौटीं तब लीना अपने कमरे में नहीं थी। इस पर उसकी मां ने घर में काफी आवाज लगाया, पर उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।












