Monday, October 5, 2026

कार चढ़ा दिया टोल नाका स्टाफ पर,,खुद को प्रदेश कांग्रेस सचिव बताकर करता रहा हंगामा

कोरबा . कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे क्र.130 के चोटिया टोल नाका में आज दोपहर कार सवार लोगों ने दबंगई की। अंबिकापुर से आ रही दो कारों में सवार लोगों ने फ़ास्ट टैग नहीं होने पर नगद राशि देने से भी इंकार किया और एक कार के सवार ने खुद को प्रदेश कांग्रेस का सचिव बताकर कहा कि हमारे कार का पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं भी टोल टैक्स नहीं लगता। समझाने के बाद भी कार मेें सवार लोग नहीं माने और जब इन्हें रोकने की कोशिश हुई तो प्रदेश कांग्रेस का सचिव बता रहे सिद्धार्थ श्रीवास्तव कोण्डागांव निवासी ने अपने हाथ से बेरीकेट को उठाकर कार आगे बढ़ाया और कार रोकने सामने आए टोल नाका स्टॉफ फरमान खान के ऊपर कार चढ़ा दिया। फरमान खान को काफी चोटें आई हैं। मामले में बांगो पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ व उसके चार अन्य साथियों के विरुद्ध धारा 307, 147,149, 294, 323, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराने की कार्रवाई की गई।