रायपुर. विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। विधानसभा की कार्यवाही से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत करेंगे। इधर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल ने सरकार को घेरने की रणनीति तय की।
भाजपा हर दिन स्थगन लाने की योजना पर काम कर रही है। भाजपा कानून व्यवस्था के साथ ही किसानों की समस्याओं, कर्मचारियों के नियमितिकरण के मुद्दे पर स्थगन लाएगी। इसके अलावा धर्मांतरण और पीएम आवास के मुद्दे पर भी सदन में चर्चा के लिए सरकार को बाध्य करने की योजना है।










