Sunday, August 9, 2026

KORBA: भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने शुभचिंतकों व परिवारजनों के मध्य मनाया अपना जन्म दिवस

कोरबा। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने आज अपना जन्मदिवस शुभचिंतकों और परिवारजनों के बीच बनाया।। जन्म दिवस के अवसर पर सुबह से ही जिला उपाध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी तारतम्य में भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी उनके ऑफ़िस पहुंचे और उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मनोज नायडू, टीकम राजपाल, रूपेंद्र सोनी मुख्य रूप से उपस्थित थे।