कोरबा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी छत्तीसगढ़ के कोरबा में आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो कोरबा में बीजेपी लोकसभा कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के नेताओं से रायशुमारी भी करेंगे। बता दें कि बीजेपी नेता मिशन 2024 के लिए लगातार लोगो के बीच जा रहे है। इसी कड़ी में कल गृहमंत्री अमित शाह कोरबा आएंगे।
जिसके लिए तैयारी चल रही है। कटघोरा विधानसभा के ग्राम – छुरी में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह के आगामी 07 जनवरी 2023 कोरबा प्रवास की तैयारी के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी कटघोरा विधानसभा के मंडल की बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें भाजपा जिला कोरबा संगठन सह प्रभारी श्री गोपाल साहू, कटघोरा विधानसभा के प्रभारी श्री दिनेश सिंह जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, केदारनाथ अग्रवाल, ज्योति नंद दुबे, मनोज शर्मा, गोविंद सिंह, संजय शर्मा, छुरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष हीरानंद पजवानी, धन्नू दुबे, हरीश थारवानी, लक्ष्मी जगत, विनोद यादव, विकास सिंह, विकास अग्रवाल, सहित कटघोरा विधानसभा के समस्त भाजपा ज्येष्ठ वा श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।













