महासमुंद. जिले के सिरपुर के ग्राम अमलोर के जंगल में 4 माह पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. हत्या का मास्टर मांइड कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ही निकली. पुलिस ने इस पूरे मामले मे शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 302, 120बी, 201, 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. बता दें कि, मृतक रविशंकर 7 सितंबर को घर से रायपुर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा. मृतक की पत्नी विद्या कमलवंशी ने सिरपुर चौकी में जाकर अपने पति के गुम होने की सूचना देकर खोजने चली गई. विद्या को झरना जंगल मे एक स्कूटी मिली और वहीं पास में उसके पति की लाश मिली. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.











