Thursday, August 6, 2026

65 भैसों से भरी ट्रक पलटी, ग्रामीणों ने की ड्राइवर और हेल्पर की पिटाई

रायपुर। अभनपुर में अवैध रूप से पशुओं की तस्करी करते हुए ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की ग्रामीणों ने बेदम पिटाई कर दी। आधी रात में ट्रक में चोरी-छिपे 65 भैंसे हैदराबाद ले जाते हुए सिंगारभाठा गांव में अनियंत्रित होकर ट्रक खेत मे पलट गई. मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने की ड्राइवर और हेल्पर की बेदम पिटाई की। मेकाहारा में इलाज जारी है। ट्रक ड्राइवर की हालत नाजुक है। छग कृषि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।