कबीरधाम। विकासखंड पंडरिया के ग्राम महका में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं मोहतरा कला में आयोजित अखिल भारतीय श्री रामचरित मानस सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे भाजपा जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट ।।यहां दोनो जनप्रतिनिधियों ने कथा श्रवण किया तथा क्षेत्र के खुशहाली व तरक्की की कामना की। यहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व आमजन भी उपस्थित थे।










