Tuesday, May 5, 2026

ड्राइवर को पटक-पटककर पीटा और लूटे पैसे:चलती ट्रक में चढ़े नकाबपोश बदमाश, मारते-मारते नीचे उतारा, फिर कैश और फोन छीनकर भाग गए

कोरबा जिले में ड्राइवर से लूट हो गई है। 6 नकाबपोश बदमाश चलती ट्रक में ही चढ़ गए थे। इसके बाद ड्राइवर को मारते-मारते नीचे उतारा। उसे रोड पर पटक-पटकर पीटा। फिर कैश और मोबाइल छीनकर भाग गए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पांडे रोड लाइन में आलिब अली ड्राइवर है। वो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। वो शुक्रवार रात को चांपा से कोयला छोड़कर वापस कोरबा आ रहा था। उसे कोरबा में ट्रक में काम करवाना था। बताया गया कि रात के वक्त वह अभी मानिकपुर बाईपास रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंचा था। उसी दौरान उसने ट्रक को धीरे कर दिया था।

पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि रास्ता सकरा है। गाड़ियां बहुत गुजर रही थी। इसलिए मैंने पासिंग देने गाड़ी को धीमा किया था। उसी दौरान कुछ लोग ट्रक में चढ़ गए। खिड़की के रास्ते नकाबपोश बदमाश एक-एक कर अंदर आ गए। जिसके बाद उन्होंने ट्रक को रुकवाया और ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया था। इसके बाद ड्राइवर को नीचे उतारा और रोड पर पटक पटक कर मारने लगे।