बिलासपुर। उठाईगिरी में सक्रिय अंतर्राज्यीय गिरोह के सभी सदस्य अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने बताया कि 2 लड़के और 3 लड़कियों का गैंग सिलसिलेवार उठाई गिरी को अंजाम दे रहे थे। आमजन के बैंक से रुपए निकालने से लेकर रुपए चोरी करने तक गिरोह के सदस्य नजर रखा करते थे। विधि के साथ संघर्षरत बालक से नगद जब्त की गई है।
बेलगहना थाना ने बड़ी कार्यवाही कर गांजा तस्कर को गिरफतार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम छगेन्द्र उर्फ वरूण साहू पिता रामकुमार साहू, उम्र 18 वर्ष 07 माह – सा. गंगाश्री जिम के पास विनोबानगर तारबाहर थाना तारबाहर बताया। आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम गांजा जब्त की गई है, जिसकी क़ीमत 56000/रु है.











