Thursday, August 6, 2026

छत्तीसगढ़ में बना कलश यात्रा का WORLD RECORD:पीली साड़ी पहनकर 25 हजार से अधिक महिलाओं ने उठाया कलश, श्रीकृष्ण-राधा के जयघोष से गूंजा शहर

महासमुंद जिले में सोमवार को हुए एक धार्मिक आयोजन में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसने यात्रा खत्म होने से पहले ही 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस कार्यक्रम के दावों को जानने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया प्रमुख भी यहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि ये कलश यात्रा वर्ल्ड रिकॉर्ड की सभी शर्तों को पूरा कर रहा है या नहीं।

इस आयोजन में एक साथ एक रंग की साड़ी में महिलाएं 25 हजार कलश लेकर निकलीं। इस भव्य नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने घर की छतों और ऊंची इमारतों पर चढ़कर मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। कलश यात्रा खत्म होने के बाद इसके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की घोषणा की गई। यह धार्मिक आयोजन महासमुंद जिले के बसना में हो रहा है। इसमें सर्व समाज के लोग सहयोग कर रहे हैं। यहां सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। इसके एक दिन पहले राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबी जनता ने ये यात्रा निकाली। इस दिन यहां धर्म और समाज के लिए काम कर रही नीलांचल सेवा समिति का स्थापना दिवस भी था।

सिर पर कलश रखकर 25 हजार महिलाएं चलीं।