Saturday, August 8, 2026

छत्तीसगढ़ से बागेश्वर धाम वाले शास्त्री ने जब रामकथा के बीच उठाया धर्मांतरण का मुद्दा, नागपुर की घटना पर कुछ इस तरह किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने रामकथा के बीच धर्मांतरण का मुद्दा उठाया. इसके साथ ही नागपुर की घटना पर पलटवार किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पागलों (भक्त) से भी कहेंगे. यहां बहुत धर्म परिवर्तन हो रहा है. अब जागना पड़ेगा हम लोगों को.

इसके साथ ही बागेश्वर धाम ने कहा कि तुम चिंता मत करो, हम तुम्हारे साथ हैं. बागेश्वर धाम बालाजी का हाथ है. और धर्म विरोधियों को लात है. उन्होंने कहा कि धर्म विरोधियों के खिलाफ हो जाओ तैयार, क्योंकि अब मुग्धरधारी आ गए, अब नहीं छोड़ेंगे. हिंदुओं तुम करो तैयारी, क्योंकि तुम्हारे साथ खड़े होने को आ गए मुग्धरधारी.

छत्तीसगढ़ में धर्म परिवतर्न हो रहा- बागेश्वर धाम

साथ ही आगे कथा के बीच में बागेश्वरधाम ने कहा कि कौन-कौन छत्तीसगढ़ में सनातनी झंडा गाड़ना चाहता है. जो छत्तीसगढ़ में धर्म परिवतर्न हो रहा कौन-कौन हमारा साथ देगा. ये गूंज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजना चाहिए. अब धर्म विरोधियों के खिलाफ हो जाओ तैयार, क्योंकि अब आ गए, मुग्धरधारी.