Friday, August 7, 2026

निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन 18 जनवरी को, मारवाड़ी युवा मंच एवम जागृति शाखा दर्री ने दिखाए सामाजिक सरोकार

कोरबा. मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा दर्री जमनीपाली द्वारा दिनांक 18/01/23 दिन बुधवार कबीर भवन साडा कालोनी जमनीपाली में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे निःशुल्क कैंसर जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है..इस शिविर में कैंसर के लक्षण की जांच,सभी प्रकार के सामान्य बीमारियों हेतु परामर्श सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी,अतः आप सभी इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाए…

उपलब्ध डॉक्टर
डॉ.यामिनी बोर्डे (स्त्रीरोग विशेषज्ञ)
डॉ. विद्या साहू(चिकित्सा अधिकारी अयोध्यापुरी)
डॉ. राजीव गुप्ता(एम.डी. आयुर्वेद)
डॉ. जया सिंह(एम. एस. आयुर्वेद)