Sunday, October 4, 2026

गौवंश की देखभाल में लापरवाही, ठेका कर्मी युवती ने जिलाधीश व निगम आयुक्त पर लगाया आरोप

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से ठेका कर्मी के रूप में पदस्थ मेघा चौहान ने कोरबा कलेक्टर व निगम आयुक्त पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। दरअसल गोवंश के लिए बनाए गए योजनाओं में ढिलाई व गोवंश की रखरखाव में बरती गई लापरवाही को लेकर मेघा ने कुछ समय पूर्व प्रदर्शन किया था ।जिसके बाद उसे शो कॉज नोटिस दिया गया ।और उसके कुछ समय के बाद ही उसे कार्य से पृथक कर दिया गया है। मेघा ने आरोप लगाया है कि क्योंकि उसने प्रशासनिक अमले की लापरवाही उजागर की थी इस कारण उसके ऊपर इस प्रकार की कार्रवाई की गई है।।