Thursday, October 8, 2026

PM मोदी छत्तीसगढ़ के बच्चों से करेंगे संवाद:’मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए वर्जुअली जुड़ेंगे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र के दो स्कूलों के छात्रों से आगामी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद करेंगे। अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बच्चों से जुड़ेंगे। इसमें कोटा विधानसभा क्षेत्र के दो स्कूल भी शामिल हैं। इसे लेकर कोटा विधायक रेणु जोगी और JCCJ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने खुशी जताई है।

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौरेला की मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल और कोटा के DAV स्कूल के छात्रों से संवाद करेंगे। पीएम छत्तीसगढ़ के कुल 10 स्कूलों के बच्चों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। इसे कोटा विधायक रेणु जोगी ने बड़ी उपलब्धि बताया है। रेणु जोगी की ओर से उनके बेटे व JCCJ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है।