
कोरबा. छात्रों और बाहरी युवकों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों दल एक दूसरे पर डंडे से प्रहार करने लगे और दौड़ा-दौड़ा कर एक दूसरे को पीटा है. बता दें कि, कोरबा शहर के मध्य बना मुड़ापार हेलीपैड अखाड़े में तब्दील हो गया. मानिकपुर चौकी अंतर्गत एनसीडीसी स्कूल के बच्चों और बाहरी युवकों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते कहासुनी से मारपीट में तब्दील हो गया. हालांकि, आसपास के लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया.











