Saturday, August 8, 2026

कोरबा: मालगाड़ी के सामने कूदा रिटायर्ड SECL कर्मी

कोरबा. जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। भिलाई खुर्द से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे एक रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी खून से लथपथ हालत में मिला। रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े हुए घायल शख्स को देखकर मालगाड़ी के लोको पायलट सी लकड़ा ने ट्रेन रोकी और उसे लेकर उरगा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से उसे 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।