Monday, August 10, 2026

जिला संगठान सह प्रभारी गोपाल साहू ने परखा टीवीएस मोटर की न्यूज बाइक टीवीएस रोनिन को,, टेस्ट ड्राइव लेकर आनंद लिया मोटर साइकिल का,, फीचर देखकर हुए हैरान

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल साहू जी का आज कोरबा आगमन हुआ। उन्होंने बीजेपी नेता केदारनाथ अग्रवाल के संस्थान तुलसी आटोमोटिव पहुंच कर TVS Motor कंपनी के द्वारा नवनिर्मित टीवीएस रोनिन को टेस्ट ड्राईव कर परखा। और बाइक का लुप्त उठाया ।

तुलसी आटोमोटिव के संचालक ने बताया की नवनिर्माण टीवीएस मोटरसाइकिल TVS Ronin 225cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन के साथ है। जिसका पावर आउटपुट 20bhp के करीब है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा।

नई TVS Ronin 225cc बाइक में गोल हेडलैंप के साथ टी-शेप एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट होगी। इसमें एक टियरड्रॉप के आकार का ईंधन टैंक, एक ऊंचा हैंडलबार है और एक सपाट सीट मिलता है, जो एक अपराइट राइडिंग पोजिशन देगी।

इसमें एक सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है। सस्पेंशन ड्यूटी करने के लिए, बाइक में अपसाइड-डाउन फोर्क अप फ्रंट और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलेंगे। इसमें डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी मिलेगा।

टीवीएस मोटर कंपनी और बीएमडब्ल्यू मोटरराड का लक्ष्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सहित नए प्लेटफॉर्म और भविष्य की तकनीकों के संयुक्त विकास के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी का विस्तार करना है। दोनों कंपनियां साझा प्लेटफॉर्म विकसित करेंगी और इस आर्किटेक्चर पर आधारित मॉडल वैश्विक बाजारों में बेचे जाएंगे।