Thursday, August 6, 2026

गुरु घासीदास जी की 266वी जयंती समारोह का आयोजन होगा मोहरियामुड़ा में,,बीजेपी नेता केदारनाथ अग्रवाल होंगे मुख्यअतिथि

कोरबा। मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन दर्री के मोहरियामुड़ा में किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 जनवरी को होगा। उड़जाही चिरैया पंथी दल इस मौके पर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल यहां मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता एडिशनल कलेक्टर कटघोरा विजेंद्र पाटले जी करेंगे।। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे,प्रोफ़ेसर डॉक्टर प्यारेलाल आदिले, भाजपा नेता मनोज शर्मा, जनपद सदस्य दामोदर राठौर, सरपंच दर्री छविलाल सिदार, उपसरपंच दर्री राजेंद्र यादव, भाजपा नेता अजय राठौर, भाजपा नेता पंकज ध्रुवा, भाजपा नेता नरेंद्र अहीर विशेष रूप से उपस्थित होंगे।।