दर्री. आज परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 266 वी जयंती समारोह गुरु पर्व के रूप में ग्राम मोहरियामुड़ा दर्री में सतनामी समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता मा.केदारनाथ अग्रवाल जी कार्यक्रम की अध्यक्षता मा.श्री विजेंद्र पाटले जी एडिशनल कलेक्टर कटघोरा ने की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता मा.केदारनाथ अग्रवाल जी ने गुरु घासीदास जयंती की बधाई देते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मानव समाज को मानवता का संदेश देने के साथ ही एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है बाबा गुरु घासीदास ने समूचे जगत के कल्याण का रास्ता दिखाया है उनका सन्देश मनखे मनखे एक समान आपसी भाई-चारा और सबको एक सूत्र में बांधकर रखने का संदेश देता है उन्होंने कहा कि बाबा जी की अमृत वाणी को हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए मानव जाति के उत्थान में संत बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन अनुकरणीय है हम सभी को उनके बताए ’मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत है उन्होंने कहा कि सत्य के रास्ते में चलकर मानवता के हित में काम करना चाहिए इन बातों के साथ अपनी बात समाप्त की इस अवसर पर उनके साथ विशिष्ट अतिथि रूप में कोरबा लोकसभा पूर्व प्रत्याशी माननीय श्री ज्योतिनंद दुबे जी, प्रोफेसर डॉ.प्यारेलाल आदिले जी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मा.मनोज शर्मा जी,जनपद सदस्य श्री दामोदर राठौर जी,सरपंच दर्री श्री छबि लाल सिदार जी,उप सरपंच दर्री श्री राजेंद्र यादव जी,युवा भाजपा नेता श्री अजय राठौर जी,भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य श्री पंकज धुरवा जी,भाजयुमो मंडल महामंत्री नरेन्द अहीर जी, कांग्रेस नेता बोधसिंह ठाकुर, हरीश नायक,अमन शर्मा, प्रमोद कुर्रे, दामोदर राठौर एवं समाज प्रमुख,गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी विशेष रूप से उपस्थित थे










