
रायपुर. मासूम को खिलौने के रूप में अकसर माता-पिता बैटरी वाले खिलौने देते है. लेकिन ये उनके लिए कई बार जानलेवा साबित हो सकते है. ऐसा ही कुछ हुआ बलौदाबाजार के साहू परिवार के चिराग थस्वीन साहू के साथ. माता-पिता ने मासूम को खेलने के लिए बैटरी वाला मोबाइल दिया था, जिसमें तीन बैटरियां थी. लेकिन इसमें से एक बैटरी मासूम ने निगल ली. परिजनों को इसकी जानकारी तब मिली जब मोबाइल की एक बैटरी गायब थी और परिवार के एक सदस्य ने मासूम को दर्द के साथ कुछ निगलते हुए देखा. लेकिन गनिमत ये रही कि पेट में बैटरी फटने वाली थी (एसिड छोड़ना), जिससे मासूम की आंतों को वो छेद करती लेकिन इससे पहले ही मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया.












