Tuesday, August 4, 2026

Budget 2023-24: मोदी सरकार 2.0 का अंतिम बजट प्रस्तुत कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, आम जनता पर होगा फोकस

नई दिल्ली। मोदी सरकार 2.0 का अंतिम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन लगातार पांचवीं बार प्रस्तुत कर रही हैं. बजट में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम आदमी की सहुलियतों पर फोकस करने की संभावना विशेषज्ञों ने जताई है. वहीं माना जा रहा है कि अगले चुनाव के लिए इस बजट में भूमिका तय की जाएगी.

  • अर्थव्यवस्था में संगठित क्षेत्र का दायरा बढ़ा है, काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है: वित्त मंत्री निर्मला
  • मजबूत नीतियों से हम बेहतर कर पाए : वित्त मंत्री निर्मला
  • वित्त वर्ष 2022-23 में आर्थिक वृद्धि दर सात प्रतिशत, देश प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है : वित्त मंत्री निर्मला
  • विभिन्न चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्वस्था सही रास्ते पर, दुनिया हमारी सराहना कर रही है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • अमृत काल में यह पहला बजट है: संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण