कोरबा। जिला कोरबा के नए एसपी श्री उदय किरण जी का सतनामी समाज जिला कोरबा के वरिष्ठ प्रतिनिधि मंडल के द्वारा स्वागत किया गया।। इस अवसर पर समाज के प्रमुख मनीराम जांगड़े कोरबा, नरेश टंडन हरदी बाजार, जेपी कोसले कोरबा, खोलबहरा रत्नाकर पताड़ी, दिनेश कुर्रे रजगामार, दादूराम मनहर पत्रकार कोरबा, भुनेश्वर कुर्रे के साथ समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता व महिलाए उपस्थित थी।











