कोरबा जिले के पोड़ीबाहर में सरकारी स्कूल के शिक्षक देवकीनंदन वैष्णव के छोटे बेटे हिमांशु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक ने कहा कि उन्होंने बेटे को आज तक कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दी, लेकिन उसके बावजूद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना अंतर्गत पोड़ीबाहर में शिक्षक देवकीनंदन वैष्णव का घर है। वे खुद कुरुडीह मिडिल स्कूल में शिक्षक और संकुल प्रभारी भी हैं। शुक्रवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई कि उनके 22 साल के बेटे हिमांशु वैष्णव ने आत्महत्या कर ली है। पिता देवकीनंदन ने बताया कि गुरुवार रात बेटा घर लौटा था। इसके बाद वो अपने कमरे में जाकर सो गया। शुक्रवार सुबह जब वो देर तक नहीं उठा, तो उसे देखने वे कमरे में गए, लेकिन वो वहां नहीं था। थोड़ी देर बाद लोगों से पता चला कि उसने पेड़ पर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है।











