Tuesday, August 4, 2026

सैलजा की सियासी पाठशाला: कांग्रेस के 20 विधायक रहे नदारद, प्रभारी बोलीं- महाधिवेशन पर हुई चर्चा, MLA बृहस्पत बोले- विधायक और मंत्रियों के बीच 19-20…

रायपुर। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने करीब 8 घंटे तक मंत्री और विधायकों की सियासी क्लास ली. इस दौरान सैलजा ने सियासी पाठशाला में आगामी चुनाव और राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की. मीटिंग में करीब 20 विधायक शामिल नहीं हुए.

बैठक के बाद विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि मंत्रियों और विधायकों के बीच तालमेल को लेकर चर्चा हुई. चुनावी लिहाज से भी विधानसभावार चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं विधायकों और मंत्रियों के बीच 19…20 है, उसे भी ठीक कर लेंगे.

बृहस्पत सिंह ने कहा कि अधिवेशन के बाद आरक्षण के लिए फिर से आंदोलन करेंगे. चुनावी लिहाज से भी चर्चा हुई. हर विधानसभा क्षेत्र में आमसभा होगी.

कुमारी सैलजा के साथ विधायकों की वन टू वन चर्चा में 71 में 51 विधायक ही चर्चा में पहुंचे थे. विधायकों ने अपने क्षेत्र में कार्य नहीं होने को लेकर शिकायत की है. सत्ता और संगठन में तालमेल को लेकर चर्चाएं हुईं.

साथ ही कुमारी सैलजा की अधिवेशन को सफल बनाने के लिए मूलमंत्र दिया गया. पहली बार छत्तीसगढ़ को कांग्रेस महाधिवेशन की मेजबानी करने का मौका मिला है.

बता दें कि बैठक में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रभारी सचिव चंदन यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष संतकुमार नेताम, मंत्री अनिला भेड़िया सहित संसदीय सचिव और विधायकगण भी शामिल रहे