Wednesday, September 30, 2026

फिर खून से रंगी कोरबा की सड़क, इनोवा और कर में टक्कर,युवक की हुई मौत

कोरबा.जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है आए दिन यहां लोग तेज रफ्तार के कारण कई बड़े हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक और बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी से रिस्दी की ओर जाने वाली रोड पर इनोवा गाड़ी एवं बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक में सवार युवक बुरी तरीके से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों द्वारा घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान हुई मौत । इनोवा में पिकनिक का सारा सामान ओर म्यूजिक सिस्टम रखा हुआ है । वही लोगो की माने तो इनोवा चालक युवक शराब के नशे में था। इस सड़क हादसे के बाद नशे में धुत चालक ने इनोवा गाड़ी को खरमोरा स्थित कनौजिया समाज के भवन के पास छोड़कर फरार हो गया है सूत्रों की माने तो है नगर पालिक निगम का एक पार्षद इस घटना को अंजाम देने वाले चालक को अपने साथ ले गया है इस घटना की सूचना सिविल लाइन थाना रामपुर को दे दी गई है अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस की जांच में क्या आता है इनोवा में अंडरटेकिंग सीजी गवर्नमेंट भी लिखा हुआ