Saturday, September 26, 2026

टैक्स चोर फर्म पर शिकंजा: GST की टीम ने की छापेमारी, फर्म को भरना पड़ा 78 लाख का TAX, रडार में कई कारोबारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग की छापेमारी जारी है. टैक्स चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है. इसी कड़ी में GST की टीम में बिलासपुर में छापेमारी की, जिसमें 78 लाख की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ. कार्रवाई के बाद फर्म को 78 लाख रुपये टैक्स जमा करना पड़ा.

मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के संतोषा टाइल्स और संतोषा गैलरी में जीएसटी की टीम ने दबिश दी थी. जहां से भारी मात्रा में टैक्स गड़बड़ी सामने आई थी, जिसके बाद संबंधित दुकान को टीम ने सील कर दिया था.

GST की टीम की कार्रवाई के बाद आज 78 लाख का टैक्स जमा कराया गया है. वहां जब्त अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.