रायगढ़। जिले में कांग्रेस पार्टी में एक के बाद एक बवंडर सामने आ रहा है।जिसमें कभी नेता अपने ही पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ मुखर होकर पोल खोलते है तो अब महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाकर,शिकायत एसपी से की है और न्याय की गुहार लगाई है इससे जिले की राजनीति में उबाल आ गया है सनसनी मचाकर रख दिया है।सोमवार दोपहर मे जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर एक महिला ने देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला एसपी सदानंद कुमार से मिल कर अपनी व्यथा बताते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने आवेदन में उल्लेख किया महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने देवर के साथ उसकी फ़ोटो खिंची थी और बाद में फ़ोटो को प्रसार करने का डर दिखाते हुए उससे देह व्यापार करने के लिए दबाव डाल रही थी।
वही महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान की बात नही मानने पर उसने फ़ोटो को मेरे पति व ससुराल वालों को भेज दिया। ऐसे में अब महिला का पति उसे तलाक दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसका जीवन बर्बाद हो गया है। बहरहाल अब एसपी दफ्तर में आवेदन देने के बाद सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस को जांच का जिम्मा दिए जाने की चर्चा चल रही है।इधर इस गंभीर आरोप के बाद जिला कांग्रेस में खलबली मचाकर रख दिया है जिसकी चर्चा राजनीति गलियारो में होने लगा है। वहीं , भाजपा इस मुद्दे पर सक्रिय हो चुकी है भाजपा नेता भी तंज कसने लगे है क्योंकि जिला भाजपा अध्यक्ष पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगा था रिपोर्ट दर्ज हुई थी, इस वजह से चुनावी वर्ष में इसे भुनाने का प्रयास भी कर सकती है ।वही दूसरी ओर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी एसपी कार्यालय पंहुच कर खुद को निर्दोष बताया है








